HealthNational

गो कोरोना गो’ कहने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को भी हुआ कोरोना, बॉम्बे अस्पताल में भर्ती

मुंबई । केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं। उन्हें इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। उनके दफ्तर ने यह जानकारी समाचार सूत्रों को दी है। गौरतलब है कि आठवले ने ‘गो कोरोना गो’ का नारा दिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और कोरोना को भगाने के इस तरीके को लेकर विरोधियों ने मोदी सरकार के मंत्री पर निशाना साधा था।
अठावले के संक्रमित पाए जाने के बाद एक्ट्रेस पायल घोष सहित कई लोगों को कोविड-19 जांच करानी होगी। सोमवार को ही रामदास आठवले ने पायल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर कई लोग समारोह में मौजूद थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button