Varanasi

काशी में आसमान से बरसेगा रोमांच, एयर शो को भव्य बनाने के लिए घाटों पर उतरा प्रशासन

वाराणसी में भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले भव्य एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नमो घाट से ब्रह्मघाट तक निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साइनेज बोर्ड, पीए सिस्टम और मोबाइल टॉयलेट की तैयारियों की समीक्षा की।

​वाराणसी: भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में काशी में होने वाले ऐतिहासिक और भव्य ‘एयर शो’ की तैयारियां अब अंतिम चरण में चल रही हैं। इस क्रम में काशी को सजाया व संवारा जा रहा है। मेहमाननवाज़ी और सुरक्षा में कोई कोर-कसर न रहे, इसके लिए प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों का अमला पूरी तरह मैदान में उतर आया है। इसी कड़ी में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नमो घाट से लेकर ब्रह्मघाट तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​
निरीक्षण के दौरान महापौर व प्रशासनिक टीम ने नमो घाट से ब्रह्मघाट के बीच गंगा तट की पटरियों, संपर्क मार्गों और गलियों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि एयर शो के दौरान देश-विदेश और विभिन्न जनपदों से आने वाले लाखों दर्शकों, पर्यटकों और वीवीआईपी अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहनी चाहिए। महापौर, डीएम और नगर आयुक्त ने पैदल चलकर गंगा के घाटों की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान घाटों पर लगाए जा रहे दिशा-सूचक साइनेज बोर्ड, पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम, मोबाइल टॉयलेट और डस्टबिन स्थापना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद मातहतों को हिदायत दी कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कर लिए जाएं ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की व्यवस्था में चूक न हो। ​निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त समेत अन्य संबंधित विभागों के अभियंता, जोनल अधिकारी और निगम के अधिकारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।

दुनिया में मुस्लिम से मुस्लिम, कम्युनिस्ट से कम्युनिस्ट और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button