UP Live

नवरात्रि पर मां पाटेश्वरी के दरबार में पहुंचे योगी, प्रदेश की खुशहाली के लिए झुकाया शीश

बलरामपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर स्वस्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला में गोसेवा की, बालिकाओं को स्टडी टेबल व पठन-पाठन सामग्री वितरित की तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कृषि मेले में किसानों को कृषि यंत्र भी प्रदान किए गए।

बलरामपुर : गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाया, उनकी आरती उतारी और स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और नवरात्रि व दशहरा के निमित्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि नवरात्रि में देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु यहां आकर मां के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हैं, ऐसे में प्रशासन, पुलिस व मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोग उनकी सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। यहां किसी प्रकार की अव्यवस्था या दिक्कतें न हों।

मुख्यमंत्री गोशाला में भी गए, उन्होंने यहां गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से भी भेंट की। इस दौरान दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे। सीएम योगी शनिवार को विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया।

कृषि मेला का किया शुभारंभ, प्रदर्शनी का किया अवलोकन, किसानों को दिया कृषि यंत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता/प्रतिभागी खिलड़ियों को पुरस्कार व ट्रैकशूट प्रदान किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने देवी स्वरूपा बच्चियों को चुनरी पहनाकर उनका सम्मान किया। सीएम ने बच्चियों को स्टडी टेबल, चॉकलेट दी। उन्होंने कृषि मेले का शुभारंभ किया और कृषि उत्पादों पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की छात्रा गायत्री, प्रिया व जयश्री ने मुख्यमंत्री को ग्रीटिंग कार्ड, पुष्पगुच्छ व स्वरचित कविता व पुस्तक प्रदान किया। संचालन तान्या वाजपेयी ने किया।

मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत खिलाड़ी

कंचन- 36वीं नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज (लांग जंप) में प्रथम
प्राची जैन- प्र. स्तरीय जूडो प्रतियोगिता लखनऊ (रजत)
संध्या यादव- राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता सहारनपुर (कांस्य)
ममता- राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स जूडो प्रतियोगिता सहारनपुर (कांस्य)
साची कश्यप- 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता बेंगलुरु (प्रतिभाग)
साक्षी सिंह- 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता बेंगलुरु (प्रतिभाग)
साक्षी सिद्धार्थ- 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद ताइक्वांडो प्रतियोगिता बेंगलुरु (प्रतिभाग)
पलक शुक्ला- 5वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता टीएसएच कानपुर (कांस्य)
44वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ (कांस्य)
अनाया गुप्ता- 44वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ (कांस्य)
5वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता टीएसएच कानपुर (प्रतिभाग)

मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दिया आशीर्वाद पत्र व पठन-पाठन सामग्री

हीरालाल- उच्च प्राथमिक विद्यालय हिंडुली कला
अर्चना सैनी- उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या पकड़ी
काजल- कंपोजिट विद्यालय सेमरा गुलहरिया
प्रभु जायसवाल- उच्च प्राथमिक विद्यालय बलदेव नगर
निस्बा- उच्च प्राथमिक विद्यालय वरायल
गणेश- उच्च प्राथमिक विद्यालय नचौरा
चांदनी निषाद- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय विलोहा बनकसिया
शालू शर्मा- कंपोजिट विद्यालय पुरुषोत्तमपुर
बेबी- उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ सेंटवा
रुद्राणी- उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरहिया
सानिया- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय धुसवा
सुधा- कंपोजिट विद्यालय रमवापुर

मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रदान किया कृषि यंत्र

मुख्यमंत्री ने किसान मेला में किसानों को भी सम्मानित किया। उन्हें विभिन्न कृषि यंत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने जगनारायण व मोतीलाल यादव को कस्टम हायरिंग सेंटर के तहत चाबी, सर्वेश्वर मणि तिवारी, दिलीप कुमार व हरीश कुमार को पावर स्प्रेयर प्रदान किया।

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही राम राज्य का आधार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Articles

Back to top button