काशी में PM मोदी का जन्मदिन: बाबा विश्वनाथ के दरबार में राजनाथ, योगी, नायडू और चिराग ने की पूजा
वाराणसी, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी समेत कई नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार नेताओं ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी विश्वनाथ धाम में विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष पूजन अर्चन किया गया।पूर्वान्ह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सासंद व अभियान के राष्ट्रीय संयोजक वी. डी. शर्मा व प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने बाबा विश्वनाथ का षोडषोपचार विधि से रुद्राभिषेक कर पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दिर्घायु जीवन की बाबा से कामना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम ओढाकर सम्मान किया।इस अवसर रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने पुरोहित, आचार्य व सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मान किया। इसके साथ ही 76 किलो के लड्डू का सेवा यात्रियों व श्रद्धालुओं में वितरण किया।

सेवा संकल्प बाइक यात्रा के 50 सेवा यात्रियों ने गंगा पूजन कर बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक
पूर्वांह 10 बजे पीएम मोदी की कर्मभूमि काशी से पीएम की जन्मभूमि वडनगर जाने वाले सेवा संकल्प बाइक यत्रियों के 50 यात्रियों का एक दल विश्वनाथ धाम पहुंचा। सर्वप्रथम इन सेवा यत्रियों ने ललिता घाट पहुंचकर गंगापूजन किया, तत्पश्चात गंगाजल से भरे घडे सर पर रखकर हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह पहुंचकर पवित्र गंगाजल से गंगा जल से जलाभिषेक किया। सेवा यात्रियों ने गंगा घाट से गर्भगृह मार्ग पर स्थित भारत माता, आदि शंकराचार्य व माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पू्ष्पार्चन किया। इस दौरान सेवायात्रियों का शंखनाद व डमरू दल ने स्वागत किया।

विश्वनाथ धाम में इन बाइक यात्रियों का शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने अंगवस्त्रम ओढाकर स्वागत किया। रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने सभी बाइक यात्रियों को 76 किलो के लड्डू का वितरण किया।विश्वनाथ धाम के गेट नम्बर चार पर सभी बाइक यात्रियों के मस्तक पर तिलक कर हेलमेट भेंट किया जहां से सभी 50 बाइक यात्री रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आज पीएम मोदी का जन्मदिन है इस अवसर पर मैं स्वयं और हमारे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री एवं LJP (रामविलास) नेता चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी यहां पर सब लोग पूजा करने के लिए काशी विश्वनाथ आए है और विधिवत पूजा का कार्य संपन्न हुआ है और हम लोगों ने भगवान से प्रार्थना की है कि हमारे पीएम को दीर्घायु करें और आजीवन स्वस्थ रहें और इसके साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकें।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,”यह सभी के लिए गर्व और सौभाग्य का दिन है। भारत के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है…हम सबने यहां ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की, और यह भी कि भारत का नेतृत्व लंबे समय तक उनके कुशल हाथों में बना रहे। हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में, भारत के 140 करोड़ नागरिक एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र के विज़न को साकार होते हुए देख सकेंगे, और भारत तेज़ी से दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा… वाराणसी से वडनगर तक की यात्रा में शामिल बाइकर्स को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ धाम में सेवा करने वाले सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया है हम सब पीएम मोदी को हृदय से जन्मदिन की बधाई देते हैं।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “यह बहुत ऐतिहासिक दिन है। हम काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाकर बहुत खुश हैं। देश को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने देश को बहुत गौरव दिलाया है। अगले 25 सालों में, उनकी लीडरशिप में भारत एक विकसित देश बन जाएगा। हमें काशी में उनका जन्मदिन मनाने पर गर्व है। हम सभी को देश की सेवा करनी है।
इनकी रही उपस्थिति*
काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद व कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जे. पी. एस. राठौर, भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष डा रोहित मिश्रा, शहर दक्षिणी विधायक व कार्यक्रम संयोजक डा नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे,क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी,क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, प्रियांशु तिवारी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ESIC हॉस्पिटल, दीनदयाल चिकित्सालय, पांडेयपुर, वाराणसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और सेवा व समर्पण के संकल्प को दोहराया।एवं प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरविन्द सिंह, जिला महामंत्री संजय सोनकर, संदीप रघुवंशी, मदन दुबे, संदीप त्रिपाठी, सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब वाराणसी एलिट ने 90 बच्चों को कराया भोजन, फल भी किए वितरित



