UP Live

बलुआ अफगान में मद्धेशिया समाज ने भरी एकजुटता की हुंकार, सुधांशु मद्धेशिया को मिली संगठन की कमान

देवरिया के भटनी क्षेत्र के बलुआ अफगान में मद्धेशिया समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। ग्राम प्रधान राम छबीला मद्धेशिया के आवास पर हुई बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती, शिक्षा और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। सुधांशु मद्धेशिया को अध्यक्ष, संजीव कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष और अमित मद्धेशिया को महामंत्री चुना गया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।

भटनी, देवरिया। बलुआ अफगान में मद्धेशिया समाज की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम प्रधान राम छबीला मद्धेशिया के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस दौरान समाज में एकजुटता बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक विकास को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता रामजानकी मद्धेशिया ने की। इस दौरान मद्धेशिया समाज, बलुआ अफगान की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सुधांशु मद्धेशिया को अध्यक्ष, संजीव कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, अमित मद्धेशिया को महामंत्री, ग्राम प्रधान राम छबीला गुप्ता को संरक्षक तथा सत्येंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं जानकी जी मद्धेशिया को भटनी ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर भटनी नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना  ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकता और मजबूत संगठन में निहित है। नई कार्यकारिणी समाज के लोगों को एकजुट करते हुए विकास की नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ग्राम प्रधान राम छबीला मद्धेशिया ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। संगठन के माध्यम से समाजहित में बेहतर और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामजानकी मद्धेशिया ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, शिक्षा और संगठन को प्राथमिकता देनी होगी। सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता से समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधांशु मद्धेशिया ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना तथा समाजहित में निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पूर्व शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में नई ऊर्जा और दिशा का संचार होगा। संगठित समाज ही अपने अधिकारों और विकास के लिए प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकता है।

बैठक में शिक्षक आकाश गुप्ता, पत्रकार राकेश मद्धेशिया, अविनाश कुमार, अनीश कुमार मद्धेशिया, शिवनाथ मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, अंशु मद्धेशिया, पप्पू मद्धेशिया, अंकुश मद्धेशिया, सुभाष मद्धेशिया, अनुराग मद्धेशिया और शोभा जी मद्धेशिया सहित मद्धेशिया समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

संत गणिनाथ के जयकारों से गूंजा कसया, जन्मोत्सव में उमड़ा मध्यदेशीय वैश्य समाज

यूपी में बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार का फोकस, 7 महीने में 18,123 गुमशुदगी मामलों का निस्तारण

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button