National

‘सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगी’, SRCC में PM मोदी का विपक्ष पर तीखा वार

नई दिल्ली में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ‘नीतिगत पंगुता’ की छवि से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। मोदी ने 2013 के अपने SRCC भाषण को याद करते हुए कहा कि उस समय रखे गए संकल्पों और विजन को सरकार ने साकार करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा तंज कसा।

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्ष के कार्यकाल में उनकी सरकार ने देश को ‘नीतिगत पंगुता’ की छवि से निकालकर दुनिया की सबसे तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था बनाया है।श्री मोदी ने शनिवार को यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।दिल्ली मेट्रो में सफर कर एसआरसीसी पहुंचे श्री मोदी ने 13 वर्ष पहले इसी कॉलेज में दिये गये अपने भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उस समय के उनके भाषण के संकल्पों और सपनों को साकार करने की दिशा में कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आये हैं।

विपक्ष की आलोचनाओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा ,” मैं आपके पास अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आया हूं। सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज टिक नहीं सकेगी।”उन्होंने छात्रों को 2013 के अपने भाषण के बारे में कहा कि उस समय वह मुख्यमंत्री के साथ साथ वह विपक्षी पार्टी के नेता भी थे लेकिन उन्होंने सरकार की आलोचना के लिए इस मंच का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा मैंने उस समय कुछ संकल्पों का जिक्र किया था, एक विजन रखा, सकारात्मक बातें कहीं, वह मेरा संकल्प था। मैं उन बातों को जीता रहा। उस रास्ते पर चलता रहा। देश के लिए जीने का जज्बा और मेरे भीतर का भाव है वह 2013 का भाव शब्दों की माला में जुड़ता चला गया ।

“प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय उन्होंने पानी के गिलास का उदाहरण दिया था और कहा था कि इसे देखने के तीन नजरिये होते हैं एक आधा भरा , दूसरा आधा खाली तथा तीसरा पूरा भरा हुआ जिसमें आधा पानी और आधा हवा से भरा। मेरा तीसरा नजरिया है मैं गिलास को पूरा भरा देखता हूं। “उन्होंने कहा कि जब देश निराशा के दल- दल में फंसा था तो वह गिलास को आधा नहीं पूरा भरा हुआ देखते थे। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे 2013 के कालखंड के बारे में इंटरनेट पर जाकर देखें कि देश की स्थिति क्या थी। मीडिया में क्या हेडलाइन होती थी।

उन्होंने कहा , ‘एक गिरोह जो मैं बोल रहा हूं उसके छोटे छोटे टुकड़े कर मेरे खाते में डाल देगी।”उन्होंने कहा कि 2013 में हेडलाइन क्या होती थी , ‘एलओसी पर भारतीय सैनिकों की हत्या’ आप सोचेंगे कि क्या कभी ऐसा भी होता था। अन्य हेडलाइन होती थी ‘ विश्व बैंक ने जीडीपी की दर का अनुमान घटाया’ , ‘महंगाई दर करीब दस प्रतिशत पर अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में’ , हेलिकाप्टर खरीद में रिश्वतखोरी, और ‘हैदराबाद में बम धमाके’ । उस समय देश की क्या हालत थी ‘ग्रोथ फर्श पर और महंगाई अर्श पर थी’ भ्रष्टाचारी बेखोफ घूमते थे और हर तरफ ‘नीतिगत पंगुता’ की चर्चा थी। भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्था में गिना जाता था । आतंकवादी हमले करते थे और देश में निराशा और हताशा के अलावा कुछ नहीं था। कहने का मतलब हर मोर्चे पर संघर्ष ही संघर्ष था।

अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ” आज आतंकवाद फैलाने वाले त्रस्त पड़े हैं, पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को भारत की सेना घर में घुसकर मारती हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक शांति बढी है और माओवादी आतंक की कमर तोड़ दी गयी है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत के ‘पॉलिसी डायनिज्म’ की चर्चा कर रही है, तेजी से बढती अर्थव्यवस्था देख रही है । कई सकारात्मक खबरें आई है। देश का जोश बढा है, दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध चल रहा है और व्यापार की अड़चने हैं । इसके बावजूद भारत का सामर्थ्य उसके विकास की कहानी बता रहा है।उन्होंने कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा कि देश को फेजाइल फाइव में धकेलने वाले लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है ।

उन्होंने कहा कि अप्रैल के बाद से देश में बिजली उत्पादन बढा है, गाडियों की बिक्री बढी है और उपभोक्ता मांग भी बढ रही है, साथ ही वाणिज्यिक गतिविधि भी बढी है। उन्होंने कहा कि भारत बढ भी रहा है और रोजगार के नये अवसर भी बढा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आलोचना करने वालों का गिलास 2013 में भी आधा खाली था और उनकी सोच आज भी वैसी ही है उनके लिए गिलास खाली ही रहेगा।

श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ के उल्लेख का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने होमियोपैथी की एक गोली दी थी जिसका असर यह हुआ कि नक्सली दिमाग के लोग सबके सामने आ गये और उनका पर्दाफाश हो गया।प्रधानमंत्री ने सरकार के हर अच्छे और बड़े फैसले का विपक्ष द्वारा विरोध किये जाने पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी भूमिका नाराज फूफा वाली है और वह सरकार के हर अच्छे काम की आलोचना कर रही है। (वार्ता)

2017 के पहले बाढ़पीड़ितों को देते थे सूखी ब्रेड, अब मिलती है 26 सामानों वाली 50 किलो की किट : सीएम

दूसरे राज्यों के वीडियो चलाकर किया जा रहा यूपी को बदनाम करने का प्रयास: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button