Varanasi

वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस का जोश, पीएम मोदी के कार्यालय पर फहराया तिरंगा

वाराणसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय और रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का आह्वान किया।

वाराणसी  : 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहर नगर एक्सटेंशन (भेलुपुर ) में स्थित पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय पर ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। इस दौरान एक ओर जहां देश भक्ति के गीतों की धुन बज रही थी वहीं दूसरी तरफ भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों व क्षेत्रीय नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया व मिष्ठान खिलाकर एक दुसरें को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पर इनकी रही उपस्थिति

क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया,राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी,जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव,एमएलसी धर्मेंद्र राय,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह,संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक,प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,प्रेम कपूर,मीना चौबे,विद्यासागर राय,सुधीर मिश्रा,नम्रता चौरसिया,उत्तम ओझा,निर्मला सिंह पटेल,नंदजी पाण्डेय,शैलेंद्र मिश्रा,साधना वेदांती,अमित राय,आशा गुप्ता, साधना तिवारी सहित अनेकों कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रोहनियां स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया व मिठाई खिलाकर एक दुसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा
कि बडा गर्व का विषय है कि हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। ये स्वतंत्रता लाखों लोगों के बलिदान से संभव हो पाई है। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज देश के 140 करोंड लोग प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पुरा करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का काम कर रहे है।

कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज पुरा देश आंतरिक एवं वाह्य रुप से सुरक्षित हुआ है। सीमाएं हमारी सुरक्षित हुई है। विश्व पटल पर देश की स्थिति मजबुत साबित हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जिस तरह से तेजी से आगे बढ रहा है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम सब भी भारत के विकास में योगदान करे जिससे कि देश के विकास को ओर गति मिले, देश मजबुत हो

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम जिस आजादी में खुलकर सांस ले रहे हैं और जिस तिरंगे को देखकर हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठ जाता है, उसके पीछे अनगिनत बलिदानों की गाथा छिपी है। जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने कहा कि आजादी मिलने के बाद से पिछले 80 वर्षों में हमारे देश ने विज्ञान, तकनीक, खेल और आर्थिक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लेकिन इस आजादी के साथ हमारी कुछ जिम्मेदारियाँ भी जुड़ी हैं।

इनकी रही उपस्थिति

क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया,राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा,जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल,प्रदेश मंत्री राकेश शर्मा, राजेश राजभर,पूर्व प्रदेश मंत्री मीना चौबे,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर सुजीत सिंह, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, श्रीप्रकाश शुक्ला,संजय सोनकर,नम्रता चौरसिया,निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, सुनीता सिंह,उत्तम ओझा,गणपति यादव,शैलेंद्र मिश्रा,अजय सिंह मुन्ना, सुजीत सिंह टीका,राजेश त्रिवेदी, अपराजिता सोनकर,शैलेंद्र पाण्डेय मधुकर,महेंद्र सिंह,सुष्मिता सेठ,धर्मराज तिवारी,अवधेश सिंह सारथी,फौजदार सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वाराणसी में फर्नीचर व्यापारियों का भव्य तिरंगा समारोह

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button