वाराणसी में फर्नीचर व्यापारियों का भव्य तिरंगा समारोह
वाराणसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल ने भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापारी शामिल हुए। पदाधिकारियों और व्यापार जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वाराणसी : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल की ओर से भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल के संरक्षक राजेश अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग एवं डॉ. यादवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी नारायण खेमका, अशोक जायसवाल, रजनीश कनौजिया, राजन जायसवाल एवं श्री सोमनाथ विश्वकर्मा ने उपस्थित होकर व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में व्यापार मंडल के महामंत्री रमेश यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ‘गुड्डू’, उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार जायसवाल ‘सनी’ तथा प्रभारी प्रकाश सोनेजा, राजकुमार यादव, उपेंद्र कुमार, तनवीर सिद्दीकी, अमीन खान एवं राजकुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश, श्री सुभाष, जयप्रकाश जायसवाल, प्रभात गुप्ता, दीपक जायसवाल, प्रहलाद यादव, सतीश पटेल, रितेश पांडे, हाजी सुग्गन, धनेश विश्वकर्मा, सुनील यादव एवं आनंद पटेल सहित वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए।
इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में व्यापारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री रमेश यादव ने किया। वहीं उपाध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार जायसवाल ‘सनी’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंत में अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों के सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।
लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक



