Varanasi

अस्सी घाट पर जलकुंभी हटाने को चला अभियान,जल्द उतरेगी ट्रैश बोट मशीन

मानसून के दौरान गंगा और वरुणा नदी में बढ़ी जलकुंभी की समस्या से निपटने के लिए वाराणसी नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। अस्सी घाट पर सफाई के साथ जल्द ट्रैश बोट मशीन उतारी जाएगी, जिससे जलकुंभी और तैरते कचरे को तेजी से हटाकर नदियों का प्रवाह और घाटों की स्वच्छता बनाए रखी जा सकेगी।

वाराणसी : मानसून के आगमन के साथ ही गंगा और वरुणा सहित देश की कई प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही नदियों के पानी में भारी मात्रा में जलकुंभी बहकर आ गई है, जिससे घाटों की सुंदरता और जल प्रवाह दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और नदियों को जलकुंभी से मुक्त कराने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

निगम की टीम ने अस्सी घाट पर विशेष ​शनिवार को सफाई अभियान चलाकर जलकुंभी को हटाने का काम किया। अभियान के दौरान घाट के किनारे जमा जलकुंभी को बाहर निकालकर किनारे लगाया गया, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर की सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी नदियों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के इस पवित्र कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया है। ​सफाई व्यवस्था को और अधिक गति देने के लिए निगम आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लेने जा रहा है।

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गंगा और वरुणा नदी में तेजी से जलकुंभी को साफ कराने के लिए जल्द ही ‘ट्रैश बोट मशीन’ उतारने की योजना बनाई गई है। इस मशीन के जरिए नदियों के बीच से जलकुंभी और तैरते हुए कचरे को कम समय में आसानी से निकाला जा सकेगा, जिससे नदियों का जल प्रवाह सुचारू बना रहेगा।

रामनगर के जोनल अधिकारी को नोटिस, जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि व सुपरवाइजर का कटा 10 दिन का वेतन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button