Varanasi

नाली जाम करने के आरोप में ठोका 50 हजार रुपये का जुर्माना

वाराणसी में नगर निगम ने अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। रैना विला रोड पर सड़क बाधित करने और नाली जाम करने के मामले में दो लोगों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि निर्माण सामग्री नहीं हटाने पर विधिक कार्रवाई होगी और सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वाराणसी। शहर में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को वरुणापार क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रैना विला रोड पर गिट्टी और बालू डालकर रास्ता बाधित करने तथा नाली जाम करने के मामले में दो व्यक्तियों पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्माण सामग्री तत्काल नहीं हटाई गई तो संबंधितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सबसे पहले भक्ति नगर क्षेत्र पहुंचे, जहां नालों की सफाई का कार्य संतोषजनक पाया गया। हालांकि सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट और कूड़ा सड़क किनारे पड़े होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाला सफाई के 24 घंटे के भीतर हर हाल में सिल्ट का उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी की समस्या न उत्पन्न हो।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सड़कों पर अतिक्रमण करने और आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शहर में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में ऐसे अभियान और तेज किए जाने की संभावना है, जिससे शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

गंगा किनारे बनेगा इंटरनेशनल टर्मिनल, वाराणसी को मिलने वाली है नई पहचान

ट्रेड यूनियन जैसा नहीं हो सकता हमारा नेचर, सकारात्मक भाव से ही तैयार कर सकते हैं अच्छी पीढ़ी: सीएम

Related Articles

Back to top button