UP Live

गेहूं खरीद में बड़ा फैसला: बिना फार्मर रजिस्ट्री भी किसान बेच सकेंगे उपज

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत देते हुए बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं बिक्री की अनुमति दी। सभी जिलाधिकारियों को तत्काल आदेश लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में अब तक 42 हजार किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है और 5400 से अधिक क्रय केंद्र संचालित हैं।

  • सीएम योगी का निर्देश – सभी जिलों में तत्काल लागू हो व्यवस्था, क्रय केंद्रों पर किसानों को मिले पूरी सुविधा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत बड़ा फ़ैसला लेते हुए घोषणा की कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।

तत्काल व्यवस्था लागू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पूर्व की भांति ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाजन समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

42 हजार से अधिक किसानों से अब तक 2.38 लाख मीट्रिक टन खरीद

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन से गेहूं खरीद की जा चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं।

जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रही सरकारः मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button