अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम, शांति वार्ता की दिशा में बड़ा कदम
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति बन गई है, जिसे वैश्विक शांति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे निर्णायक शांति समझौते की शुरुआत बताया, वहीं ईरान ने इसे अपनी कूटनीतिक जीत कहा। पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए इस समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सहमति बनी है। इस्लामाबाद में 10 अप्रैल से वार्ता शुरू होगी।
- पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी सहमति, इस्लामाबाद में शुरू होगी अहम वार्ता; होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर भी सहमति
वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका और ईरान एक निर्णायक शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा वाशिंगटन समयानुसार 18:32 बजे की जो कि श्री ट्रंप द्वारा तय की गई रात आठ बजे की समय सीमा के अंदर थी। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ईरान घोषित समयसीमा के भीतर युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है तो ईरानी सभ्यता को खत्म कर दिया जाएगा।ईरान के विदेश मेत्री अब्बास अरागची ने भी कहा है कि उनका देश दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमत हो गया है। इस दौरान होर्मुज जलडमरुमध्य को खोल दिया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युद्ध विराम पर सहमति पाकिस्तान के मध्य्थता से हुई है और इजरायल भी इसपर सहमत है।
ईरानी सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के ईरानी शांति योजना स्वीकार करने को युद्ध में जीत बताया
ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि वाशिंगटनद्वारा ईरान की 10-सूत्रीय शांति योजना को स्वीकार करने के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध में अपनी जीत की घोषणा की है।ईरानी राज्य प्रसारक आईआरआईबी ने परिषद के हवाले से कहा, “ईरान ने एक महान विजय प्राप्त की है और अमेरिका को 10-सूत्रीय योजना स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया है।”इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं।
अमेरिकी नेता ने उल्लेख किया कि ईरान भी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा की गारंटी देने पर सहमत हो गया है जबकि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण ईरान के पास छोड़ने पर भी सहमत हो गया है।बयान में आगे कहा गया है, “अमेरिका ईरान के विरुद्ध अनाक्रमण के सिद्धांत को मान्यता देता है, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के निरंतर नियंत्रण, ईरान के निरंतर यूरेनियम संवर्धन, सभी प्राथमिक और माध्यमिक प्रतिबंधों को हटाने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों की समाप्ति को स्वीकार करता है तथा ईरान को क्षतिपूर्ति के भुगतान के साथ-साथ पश्चिम एशिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति के लिए सहमत है।”
युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन’: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन बताया और कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा।उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा चाहता है क्योंकि वे तंग आ चुके हैं। इसी तरह बाकी सभी भी तंग आ चुके हैं।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात बढ़ाने में मदद करेगा और कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि खूब पैसा बनाया जाएगा और ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। श्री ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह की आपूर्ति लेकर आएंगे और यहीं आसपास मंडराते रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सब कुछ ठीक चलेगा।श्री ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका की तरह पश्चिम एशिया का स्वर्ण युग हो सकता है।
ईरान-अमेरिका के बीच वार्ता इस्लामाबाद में शुक्रवार को होगी शुरू
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि ईरान शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ वार्ता शुरू करेगा।ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने परिषद के हवाले से बुधवार को कहा, “अमेरिकी पक्ष पर अविश्वास के साथ यह वार्ता 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में शुरू होगी। ईरान इसके लिए दो सप्ताह का समय देगा। पक्षों की सहमति से इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान पूर्ण राष्ट्रीय एकता बनाए रखनी होगी।”परिषद ने कहा कि इस अवधि के लिए युद्धविराम घोषित किया जाएगा साथ ही यह भी कहा कि वार्ता मतलब अमेरिका के साथ युद्ध का अंत नहीं है।
बयान के अनुसार, अगर वार्ता के दौरान अमेरिका जरा सी भी गलती करता है तो ईरान पूरी ताकत से जवाब देगा।ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर से मैं अपने प्रिय भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर के क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करता हूं।”इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा किया था कि उन्होंने ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा की गारंटी देने पर भी सहमति व्यक्त की है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य का नियंत्रण ईरान को सौंपने पर भी सहमति व्यक्त की है।
अल्बनीज़ ने पश्चिम एशिया में संघर्षविराम का समर्थन किया, ट्रंप की ‘बयानबाज़ी’ को लगाई फटकार
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत करते हुए इसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, लेकिन साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई।श्री अल्बानीज़ ने आधिकारिक बयान में कहा कि यह अस्थायी युद्धविराम व्यापक समाधान की दिशा में मार्ग प्रशस्त कर सकता है, जबकि लंबे समय तक चलने वाला युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। ” (वार्ता)
रिमझिम फुहारों के बीच संकल्प संस्था का सेवा अभियान, शरबत वितरण से मिली राहत
ग्रेटर आगरा बनेगा दूसरा नोएडा, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार और आएंगी बड़ी-बड़ी कंपनियां: सीएम



