Varanasi

महावीर जयंती पर वाराणसी में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

वाराणसी में महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को मांस, मछली और मुर्गे की सभी दुकानें बंद रहेंगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शासन के आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम सीमा में पशुवधशालाएं भी प्रतिबंधित रहेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी : महावीर जयंती के पावन अवसर पर आगामी 31 मार्च (मंगलवार) को शहर की मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शासन के इस आदेश.का कड़ाई से कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है ।

शासन ने तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के दिन धार्मिक भावनाओं के सम्मान और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी पशुवधशालाओं में पशु वध पर रोक लगा दी है। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर मांस आदि की बिक्री को भी प्रतिबंधित किया गया है। शासन के निर्देश पर नगर निगम ने शहर की मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है।

नगर निगम सीमा के भीतर सभी पशुवधशालाएं भी प्रतिबंधित रहेगी । पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. संतोष पाल ने बताया कि यदि 31 मार्च को कोई भी दुकान खुली पाई गई या नियमों का उल्लंघन हुआ, तो संबंधित दुकानदारों और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मन की बात में गूंजी काशी की हरित क्रांति, पीएम मोदी ने नगर निगम की सराहना की

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button