Breaking News

देश में भय का वातावरण बनाया जा रहा है : यादव

लखनऊ , जनवरी । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि देश में एक भय का माहौल बनाया जा रहा है। संसदीय मर्यादा व लोकतांत्रिक मूल्यों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हाल ही में देश ने सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये के विरुद्ध एक बड़ा प्रतिरोध देखा है। सड़क से लेकर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से हिंसा व निर्मम मारपीट की दुखद घटनाएं हो रही हैं।

शिवपाल ने गुरुवार को अपने जन्मदिवस पर पार्टी कार्यालय में हुए समारोह में यह बात कही। कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। पार्टी को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठानी चाहिए जिससे पार्टी जनता से सही मायनों में जुड़ सके। पार्टी ने शिवपाल का जन्मदिन लक्ष्य 2022 -सामाजिक न्याय व संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

शिवपाल यादव ने कहा कि गरीब कार्यकर्ताओं का भी जन्मदिवस मनाया जाना चाहिए ताकि उनका भी उत्साह बढ़ता रहे। लखनऊ में प्रसपा प्रमुख ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही परिवर्तन चौक स्थित शनि मंदिर पर पूजा अर्चना की, इसी क्रम में दादा मिया की मजार पर जाकर चादरपोशी भी की। इसके उपरांत शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंच कर उनसे आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में वीवी आईपी गेस्ट हाउस में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सरोजनी नगर और होटल रमाडा में भी कम्बल वितरण का आयोजन किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button