
नगर निगम ने की 1264 बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई
वाराणसी नगर निगम ने हाउस टैक्स और जलकर वसूली तेज कर दी है। 31 मार्च तक ब्याज पर 100% छूट का अंतिम मौका है। अब तक 142.59 करोड़ की वसूली हुई है, जबकि 434.65 करोड़ बकाया है। 1264 बड़े बकायेदारों पर सीलिंग हो चुकी है। समय पर टैक्स न जमा करने पर ब्याज और कुर्की की कार्रवाई होगी।
वाराणसी : राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम सजग है । इस क्रम में बकायेदारों को पूर्व में नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद करीब एक लाख से अधिक भवन स्वामी अब तक टैक्स नहीं जमा किए हैं । इसे देखते हुए निगम एक माह के भीतर 1264 बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई करते हुए कुर्की भी कर चुका है । हालांकि सीलिंग की कार्रवाई के बाद भवन स्वामी टैक्स जमा कर रहे हैं ।
नगर निगम स्वर्णिम छूट’ योजना के तहत 31 मार्च तक जलकर और सीवर कर के पुराने ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट की घोषणा की है। ऐसे में 35 दिनों के बाद भवन स्वामियों को ब्याज सहित टैक्स जमा करना होगा । शहर में कुल 233708 भवन गृहकर, जलकर व सीवरकर के दायरे मे है । इन भवनों पर कुल 434.65 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है । जब कि वर्तमान वित्तीय वर्ष (2025-26) में कुल 225.05 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है ।
वहीं लक्ष्य के सापेक्ष अब तक सापेक्ष अब तक 142.59 करोड़ रुपये की वसूली सुनिश्चित की है, जो कुल लक्ष्य का करीब 63.36 प्रतिशत है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल मंगलवार को जोनवार टैक्स वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों वित्तीय वर्ष के समापन से पहले गृहकर और जलकल की वसूली के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया हैं।। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने वाले भवन स्वामियों को अगले वित्तीय वर्ष में किसी भी प्रकार की छूट का लाभ नहीं मिलेगा और उनसे ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। अब वसूली अभियान नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही करने का निर्देश दिया ।
दूसरी ओर वसूली के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक गृहकर के मद में 58.16 करोड़ और जलकल के मद में 84.44 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसमें भेलूपुर जोन 81.80 प्रतिशत की वसूली के साथ सबसे आगे है, जबकि वरुणापार जोन ने भी 78.19 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं आदमपुर और कोतवाली वसूली लक्ष्य से अब भी काफी दूर है । लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली के लिए निगम भवन स्वामियों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करा रहा है ।
इस क्रम में पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। साथ ही भवन स्वामियों की सुविधा के लिए जोनवार कैंप लगाया जा रहा है । यही नहीं घर बैठे क्यूआर कोड व निगम की वेबसाइट पर आनलाइन भी टैक्स जमा किया जा सकता है। ऐसे में जिन भवन स्वामियों ने अभी तक अपना संपत्ति कर (हाउस टैक्स) और जलकर जमा नहीं किया है, उनके पास 31 मार्च तक का अंतिम अवसर है। इसके बाद न केवल छूट समाप्त हो जाएगी, बल्कि अगले वित्तीय वर्ष में भारी ब्याज के साथ वसूली की जाएगी।
जोनवार वसूली की प्रगति रिपोर्ट (करोड़ में)
क्र.सं. जोन का नाम वसूली का लक्ष्य (2025-26) अब तक कुल वसूली व उसका का प्रतिशत इस प्रकार है
1 भेलूपुर ————-35.43 ————–28.98————-81.80 प्रतिशत
2 वरुणापार———— 31.47————-24.61————–78.19 प्रतिशत
3 दशाश्वमेध———– 46.71————–33.44 ————-71.59 प्रतिशत
4 ऋषि माण्डवी——— 4.47—————3.56————-79.58 प्रतिशत
5 कोतवाली———- 27.00—————17.90————-66.29 प्रतिशत
6 सारनाथ———– 28.06—————15.09————-53.77 प्रतिशत
7 आदमपुर———- 33.13—————14.39————-43.43 प्रतिशत
8 रामनगर———– 0.48—————-0.68————-143.42 प्रतिशत
9 हेड ऑफिस——— 18.30————–3.95————-21.58 प्रतिशत
कुल योग ———–225.05————-142.59————-63.36 प्रतिशत
होली से पहले दुरूस्त होंगे स्ट्रीट लाइट,त्योहार के बाद शुरू होगा नाला सफाई का महाअभियान
जेवर एयरपोर्ट पर AISATS का 4458 करोड़ निवेश, बनेगा नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा कार्गो और कैटरिंग हब



