प्राइम साइंस क्लासेज में 10वीं-12वीं के छात्रों का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित
भलुअनी, देवरिया स्थित प्राइम साइंस क्लासेज में कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मानवीर सिंह ने छात्रों को अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार सहित अतिथियों ने बोर्ड परीक्षा को जीवन का अहम मोड़ बताया।
भलुअनी (देवरिया)। स्थानीय नगर स्थित प्राइम साइंस क्लासेज में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मानवीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों से अनुशासन में रहकर आत्मविश्वास के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यदि छात्र पूरी निष्ठा से परिश्रम करें, तो वे न केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बनाएंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि विनोद सिंह गुड्डू ने छात्रों को अभी से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजित पटेल, जितेन्द्र सागर, पवन सिंह, प्रवीण शाही, धर्मवीर भारती, इंजी. सत्येन्द्र कुमार यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय कुमार ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मनोज कुमार मद्धेशिया, अभिषेक गुप्ता, अविनीत शर्मा, दीपू देहाती, करन विश्वकर्मा, डॉ. किरन यादव, सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।
भलुअनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति-ससुर गिरफ्तार
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान से जोड़ने की पहल
श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 के छात्रों का भव्य विदाई समारोह आयोजित



