बरहज में खिचड़ी सहभोज बना सामाजिक समरसता का प्रतीक
बरहज (देवरिया) में बेचू शाह पोखरे पर मध्यदेशीय वैश्य महासभा बरहज कमेटी द्वारा खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह उमेश ने बाबा गणिनाथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वक्ताओं ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिचड़ी सहभोज को सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।
- मध्यदेशीय वैश्य महासभा के आयोजन में एक मंच पर जुटा समाज, भाईचारे का दिया संदेश
बरहज (देवरिया)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और भाईचारे का सशक्त संदेश देते हुए मध्यदेशीय वैश्य महासभा बरहज कमेटी द्वारा रविवार को बेचू शाह पोखरे पर भव्य खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रेरणादायक प्रयास भी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ‘उमेश’ ने बाबा गणिनाथ जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, खिचड़ी एवं मिठाई का भोग अर्पित कर विधिवत सहभोज का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और पंक्ति में बैठकर सहभोज ग्रहण किया।
अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। खिचड़ी सहभोज की परंपरा महीनों तक चलती है और इसका मूल उद्देश्य समाज से छुआछूत, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करना है। जब लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो आपसी दूरी स्वतः समाप्त हो जाती है और सामाजिक समानता का भाव प्रबल होता है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने वाली कड़ी हैं, जो हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं।
प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया ने कहा कि खिचड़ी सहभोज जैसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं।वहीं, बड़े बाबू मनोज गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने इसे समाज को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यदेशीय वैश्य महासभा सदैव समाजहित में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समरसता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाती रही है और आगे भी यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मनोज कुमार मद्धेशिया, कृपानिधान मद्धेशिया, जिला महामंत्री भगवान दास मद्धेशिया, अमित मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, कुलभूषण मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, रतन गुप्ता, मोहित मद्धेशिया (महामंत्री), पियूष चावला (कोषाध्यक्ष), राजेश मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया वैश्य, ओम प्रकाश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह का समापन सामूहिक सहभोज के साथ हुआ, जहां सभी ने एक साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे के संकल्प को दोहराया। यह आयोजन बरहज क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।
मंदिरों को तोड़ने का सफेद झूठ फैला रही है कांग्रेस: मुख्यमंत्री योगी
बागुरुम्बा दहोउ से विकास तक: असम में संस्कृति, शांति और प्रगति का नया अध्याय


