UP Live

माघ मेले में डिजिटल सुविधा की बड़ी पहल, सीएम योगी ने लॉन्च किया ‘मेला सेवा एप’

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘माघ मेला सेवा एप’ का उद्घाटन किया। इस एप से श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन कर बिजली, सफाई, सुरक्षा सहित किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन तक भेज सकेंगे, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

  • माघ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं का डिजिटल मार्गदर्शन करेगा माघ मेला सेवा एप

प्रयागराज । माघ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कई तरह के नवाचार इस बार मेला प्रशासन की तरफ से किए जा रहे हैं। माघ मेला आने वाले आगंतुकों के लिए मेला सेवा एप भी उसी सूची में शामिल हो गया है। शनिवार को प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी ने इसका उद्घाटन किया।

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के आगामी स्नान पर्वो की समीक्षा करने माघ मेला क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी ने इसे लेकर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने इस दौरान प्रयागराज में तीर्थयात्रियों को डिजिटल मार्गदर्शन देने के लिए माघ मेला सेवा एप का भी उद्घाटन किया। इस एप के जरिए मेले में आए श्रद्धालुओं को डिजिटल तरीके से सेवाएं उपलब्ध होंगी।

मेला अधिकारी ऋषिराज बताते हैं कि इस एप को इस तरह डिजिटली डिजाइन किया गया है कि मेला क्षेत्र के किसी भी हिस्से में बैठा कोई भी श्रद्धालु या पर्यटक अपनी समस्या मेला प्रशासन को अवगत करा सकता है और मेला प्रशासन के कर्मचारी उसका समाधान कर सकेंगे। मेला क्षेत्र के सभी बिजली के खंभों में इसके लिए क्यूआर कोड चिपकाए गए हैं जिन्हें स्कैन करके उसमें खुलने वाले फॉर्म में अपनी समस्या बताकर प्रशासन के पास भेजा जा सकता है।

मेला प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीमें इसका संज्ञान लेते ही समस्या का निवारण कर देंगी। माघ मेला में पहली बार यह सुविधा दी गई है।

षटतिला एकादशी : मकर संक्रांति के महासंयोग में तिल, व्रत और दान का वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व

डीडी न्यूज़ पर शुरू हुआ ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button