UP Live

भलुअनी को जलभराव से मिलेगी राहत ,1 करोड़ से बनेगा 400 मीटर नाला, शासन की मंजूरी

देवरिया के भलुअनी नगर पंचायत में जलभराव की समस्या से निजात के लिए शासन ने ₹1 करोड़ की लागत से 400 मीटर नाला निर्माण को मंजूरी दी है। गांधी चौक से पेट्रोल पंप तक बनने वाले इस नाले से बरसाती व प्रदूषित जल की निकासी आसान होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने इसे नगर के लिए बड़ी राहत बताया।

  • गांधी चौक से पेट्रोल पंप तक नाला निर्माण, बरसात और गंदे पानी की समस्या होगी दूर

भलुअनी (देवरिया)। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या से अब जल्द ही राहत मिलने जा रही है। शासन ने नगर पंचायत भलुअनी में करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से 400 मीटर लंबे नाले के निर्माण को मंजूरी दे दी है। नाला निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है, जिससे शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

गांधी चौक से पेट्रोल पंप तक बनेगा नाला

यह नाला कस्बा स्थित गांधी चौक के उत्तर दिशा में पूरब पटरी पर, गांधी चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक लगभग 400 मीटर लंबाई में बनाया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा इस परियोजना का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। अधिकारियों के अनुसार यह नाला सीवरेज जल निकासी योजना के अंतर्गत बनाया जाएगा, जिसकी चौड़ाई लगभग एक मीटर होगी और गहराई स्थल की आवश्यकता के अनुसार रखी जाएगी।

बरसात में बड़ी राहत

नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में गांधी चौक और आसपास के इलाकों में खेतों का पानी सड़कों पर आ जाता था, जिससे आवागमन बाधित होता था और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। नाला निर्माण से न सिर्फ बरसाती पानी की निकासी सुचारू होगी, बल्कि घरों से निकलने वाले प्रदूषित जल की समस्या का भी स्थायी समाधान मिलेगा।

पूरे कस्बे को होगा लाभ

उन्होंने कहा कि इस नाले से भलुअनी कस्बा ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य वार्डों में भी जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होगी। इससे सड़कें लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगी और गंदगी व दुर्गंध से भी निजात मिलेगी।

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि गांधी चौक पर 400 मीटर नाला निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा,“धनराशि अवमुक्त हो गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।”

नगरवासियों में खुशी

शासन की स्वीकृति के बाद स्थानीय नागरिकों में खुशी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यह परियोजना नगर पंचायत के लिए मील का पत्थर साबित होगी और लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

भलुअनी के वार्ड-9 को मिली बड़ी सौगात ,40 लाख की लागत से बन रहा आधुनिक पार्क

भलुअनी में देर रात हादसा: तेज रफ्तार पिकअप दुकान में घुसी, दिव्यांग युवक घायल

परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button