Varanasi

बरेका में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का भव्य समापन, जागरूकता कार्यक्रमों से दिया ऊर्जा बचत का संदेश

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 08 से 14 दिसंबर 2025 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। समापन समारोह 15 दिसंबर को हुआ, जिसमें ऊर्जा बचत पर जोर दिया गया। सप्ताह भर रैली, क्विज, निबंध, ड्राइंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर्मचारियों व बच्चों को जागरूक किया गया।

  • 08 से 14 दिसंबर 2025 तक चले ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत रैली, प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

वाराणसी। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक सोमेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 08 से 14 दिसंबर 2025 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। विद्युत अनुरक्षण विभाग, बरेका के तत्वावधान में आयोजित इस सप्ताह भर चले अभियान का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के प्रति कर्मचारियों, अधिकारियों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा।

ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का समापन समारोह सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव रहे। उनका स्वागत मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 08 से 14 दिसंबर 2025 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। समापन समारोह 15 दिसंबर को हुआ, जिसमें ऊर्जा बचत पर जोर दिया गया। सप्ताह भर रैली, क्विज, निबंध, ड्राइंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर्मचारियों व बच्चों को जागरूक किया गया।
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 08 से 14 दिसंबर 2025 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। समापन समारोह 15 दिसंबर को हुआ, जिसमें ऊर्जा बचत पर जोर दिया गया। सप्ताह भर रैली, क्विज, निबंध, ड्राइंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर्मचारियों व बच्चों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला विद्युत इंजीनियर (अनुरक्षण) गुलाम सरवर ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से बरेका द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों, तकनीकी नवाचारों एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरेका ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

इसके उपरांत उमेश भाटिया के निर्देशन में उमापति कल्चरल कंपनी के कलाकारों द्वारा ऊर्जा संरक्षण विषय पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने सरल और रोचक माध्यम से ऊर्जा बचत का संदेश देकर उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

समारोह के दौरान ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं-क्विज, निबंध लेखन तथा बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता-के विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जीवन से लेकर संस्थागत स्तर तक यदि हम ऊर्जा की बचत को अपनी आदत बनाएं, तो न केवल संसाधनों का संरक्षण होगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत 08 दिसंबर 2025 को महाप्रबंधक सोमेश कुमार के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। इसके अलावा सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए, जिनमें 09 दिसंबर को बैनर एवं पोस्टर का विमोचन, 10 दिसंबर को क्विज प्रतियोगिता, 11 दिसंबर को निबंध प्रतियोगिता तथा 12 दिसंबर 2025 को बरेका इंटर कॉलेज चौराहा पर ऊर्जा संरक्षण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्रमुख रहा।

समापन समारोह में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बाल निकेतन विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यालय अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्युत इंजीनियर (अनुरक्षण) गुलाम सरवर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

वाराणसी में लौटा महिंद्रा कबीर महोत्सव, 19-21 दिसंबर तक घाटों पर सजेगा कबीर का रंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौहपुरुष को बताया आधुनिक भारत का शिल्पकार

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button