UP Live

भलुअनी: जलकल विभाग की लापरवाही से जगह- जगह हो रही पानी की बर्बादी

भलुअनी नगर पंचायत में जलकल विभाग की लापरवाही से बीते दिनों से पाइपलाइनें लीक हो रही हैं, जिससे हजारों लीटर पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। कई शिकायतों के बावजूद मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। कई स्थानों पर लगातार पानी गिरने से आमजन परेशान हैं और विभागीय कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

  • जलकल विभाग की लापरवाही से भलुअनी में बह रहा हजारों लीटर पानी

भलुअनी, देवरिया। नगर पंचायत क्षेत्र में जलकल विभाग की लापरवाही इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। पिछले कई दिनों से बिछी पाईपलाइनें लगातार लीक हो रही हैं, जिसके चलते हजारों लीटर पेयजल रोज़ाना सड़क पर बहकर व्यर्थ हो रहा है। इसके बावजूद अब तक विभाग द्वारा मरम्मत या समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। यही कारण है कि क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कर्मचारियों एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से शिकायत दी गई, लेकिन न तो कोई कर्मचारी मौके पर पहुँचा और न ही किसी प्रकार का मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इससे विभाग की उदासीनता साफ झलकती है।

कई स्थानों पर दिख रही है पानी की भारी बर्बादी

  • अभयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज, हास्पिटल रोड के गेट के सामने पाईपलाइन से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है।
  • वार्ड नं. 8, गोविंद बल्लभ पंत नगर, पठखौली चौक पर अभिषेक गुप्ता के मकान के सामने पाईपलाइन से पानी गिरकर व्यर्थ हो रहा है।
  • नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन के सामने भी सड़क पर साफ तौर पर जलकल का पानी बहता दिखाई दे रहा है।

टोटी न लगाने से बढ़ रही समस्या

वार्डवासियों ने बताया कि जबसे जलकल विभाग ने पाईपलाइन बिछाई है, केवल पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकतर पाइपलाइनों में विभाग द्वारा टोटी तक नहीं लगाई गई। लोग मजबूरी में अपनी जेब से टोटी खरीदकर लगवा रहे हैं, जबकि नियम के अनुसार विभाग को ही उपभोक्ताओं को पूरी तरह तैयार कनेक्शन देना चाहिए।

पानी की कीमती बूँदें हो रही व्यर्थ

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी की हर एक बूंद अनमोल है, ऐसे में हजारों लीटर साफ पेयजल का इस तरह नालियों और सड़कों पर बह जाना बेहद चिंताजनक है। यह न केवल विभागीय लापरवाही को दर्शाता है बल्कि जनहित की पूर्णतः अनदेखी भी है।

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जलकल विभाग के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए तथा सभी लीक पाइपलाइनों की तुरंत मरम्मत कराकर पानी की बर्बादी रोकी जाए। साथ ही सभी पाइप कनेक्शनों पर विभाग द्वारा टोटी लगाने की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए।

बिहार चुनाव 2025: कानू हलवाई समाज की ऐतिहासिक जीत और राजनीतिक उभार

भलुअनी में बाल दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button