Varanasi

श्रीमद् देवी भागवत कथा-26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक ईश्वरगंगी में भक्ति का होगा विराट आयोजन

वाराणसी। धर्मनगरी काशी में एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा का सागर उमड़ने वाला है। आगामी 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक वाराणसी के श्री विष्णु पिक्लस, नई बस्ती, ईश्वरगंगी स्थित परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक आयोजित होगी।

इस सात दिवसीय धार्मिक उत्सव के कथा यजमान श्रीमती ममता गुप्ता एवं श्री विष्णु प्रसाद गुप्ता होंगे। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध संत पूज्य हितेश जी महाराज (लघु वृंदावन धाम, दतिया, मध्यप्रदेश) के मुखारविंद से किया जाएगा। उनके मधुर वचनों और आध्यात्मिक व्याख्यानों से श्रद्धालु देवी माँ की महिमा का रसपान करेंगे।

कलश यात्रा से होगी शुभ शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत 26 अक्टूबर प्रातः 8 बजे कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं श्रद्धालु भक्ति संगीत, जयघोष और पुष्पों से सजी कलश यात्रा में शामिल होंगे। कलश यात्रा ईश्वरगंगी क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी।

प्रतिदिन होगी मां भगवती की आराधना

कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। मां भगवती की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन और पूजन से वातावरण भक्तिमय रहेगा। प्रतिदिन कथा से पूर्व मां की आरती, भजन-कीर्तन और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हवन और भंडारे से होगा समापन

कथा का समापन 3 नवम्बर को विशाल हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा, जिसमें शहर भर से श्रद्धालु सहभागी होंगे। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा भी सुनिश्चित की जा रही है।

आयोजकों का संदेश

विष्णु प्रसाद गुप्ता, जयशंकर प्रसाद गुप्ता, निखिल गुप्ता, विभु गुप्ता (प्रखर), विक्रमांश गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार, वाराणसी ने बताया कि इस कथा आयोजन का उद्देश्य समाज में देवी उपासना, आस्था और करुणा के संस्कारों को सशक्त करना है। उनके अनुसार – “श्रीमद् देवी भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में धर्म, सत्य और करूणा के आदर्शों को स्थापित करने का माध्यम है।”

श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध

आयोजकों ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर मां भगवती की कृपा प्राप्त करें और इस दिव्य कथा में सम्मिलित होकर अपने जीवन को पुण्यमय बनाएं।

चांदी का सफ़र : पाँच दशकों में उतार-चढ़ाव, सट्टा, स्थिरता और रिकॉर्ड ऊँचाई की कहानी

आदिकेशव मंदिर : गंगा-वरुणा संगम पर भगवान विष्णु का हरिहरात्मक तीर्थ

“छठ पूजा :“परंपरा, पूजा-विधि और लोक-संस्कृति की झलक बिहार-झारखंड से विश्वस्तर तक”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button