भोजपुरी फिल्म ‘जया’ ने सबरंग फिल्म अवार्ड्स 2025 में मचाया धमाल, जीते चार बड़े अवॉर्ड – माही श्रीवास्तव बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की सामाजिक फिल्म ‘जया’ को मिला बेस्ट फिल्म, बेस्ट प्रोड्यूसर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान, सबरंग अवॉर्ड्स में सिर्फ एक ही रंग छाया - ‘जया’ का।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सोमवार रात इतिहास रच गया, जब दसवें सबरंग फिल्म अवार्ड्स 2025 में फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार की चर्चित फिल्म ‘जया’ ने चार बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिए। नारी सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि अवॉर्ड नाइट में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘जया’ को इस समारोह में बेस्ट फिल्म, बेस्ट प्रोड्यूसर (रत्नाकर कुमार), बेस्ट एक्ट्रेस (माही श्रीवास्तव) और बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल (दयाशंकर पांडे) के अवॉर्ड से नवाज़ा गया।
‘सबरंग अवार्ड्स’ में सिर्फ एक ही रंग – ‘जया’ का
मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में जब ‘जया’ के नाम की घोषणा हुई, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के बीच ‘जया’ का यह विजय क्षण यादगार बन गया। फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने अवॉर्ड मिलने पर कहा, “‘जया’ यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। इस फिल्म की मेकिंग, कहानी और सामाजिक संदेश — सभी कुछ इसे खास बनाते हैं। हमें खुशी है कि दर्शक और इंडस्ट्री, दोनों ने ‘जया’ को इतने प्यार से स्वीकार किया।”
प्रतिष्ठित मंच पर ‘जया’ की गूंज
पिछले दस वर्षों से आयोजित हो रहा सबरंग फिल्म अवार्ड्स भोजपुरी सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित मंच माना जाता है। हर साल इंडस्ट्री के बड़े सितारे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।इस वर्ष समारोह में भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार और सांसद **मनोज तिवारी** मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में इस तरह के आयोजनों से नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।
वहीं, जुबली स्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, माही श्रीवास्तव, यश कुमार मिश्रा, मनोज सिंह टाइगर, फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार समेत इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां इस अवसर पर उपस्थित थीं।
‘जया’ – नारी सशक्तिकरण की प्रेरणादायक कहानी
‘जया’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश है। इस फिल्म में महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और समाज में उनकी भूमिका को बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया है। इससे पहले भी फिल्म ‘जया’ ने ज़िम्बाब्वे के बुलावायो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सात अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीतकर भोजपुरी सिनेमा का नाम रोशन किया था। अब सबरंग फिल्म अवार्ड्स में चार राष्ट्रीय अवॉर्ड जीतकर इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छा कंटेंट हमेशा सम्मान पाता है।
फिल्म ‘जया’ की यह शानदार उपलब्धि न केवल निर्माता रत्नाकर कुमार और उनकी टीम के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे भोजपुरी सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर है। सबरंग फिल्म अवार्ड्स में ‘जया’ का जलवा देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा की नई पहचान “कंटेंट और क्लास” से तय होगी।
“नरक चतुर्दशी अभ्यंग स्नान: पूरी प्रक्रिया, महत्व, शुभ मुहूर्त एवं वस्त्र-नियम”


