NationalState

प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान –“हर गरीब को मिलेगा पक्का घर, घुसपैठियों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बिहार के विकास के लिए 40 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ . पूर्णिया एयरपोर्ट और नई रेल लाइनों का उद्घाटन.

  • राष्ट्रीय मखाना बोर्ड गठन का ऐलान, किसानों के लिए 500 करोड़ की योजना
  • आरजेडी–कांग्रेस पर हमला, कहा- “परिवारवाद और भ्रष्टाचार से बिहार को नुकसान”
  • त्योहार से पहले गरीब-मध्यवर्ग को बड़ी राहत, GST में कटौती का ऐलान

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के पूर्णिया में करीब 40 हज़ार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीमांचल क्षेत्र अब विकास की नई ऊँचाइयों को छूएगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से देर से आने के लिए क्षमा भी मांगी और उपस्थित जनसमूह का आभार जताया।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। “आज 40 हज़ार से ज्यादा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। दिवाली और छठ से पहले गृहप्रवेश का सौभाग्य मिलना गरीबों के जीवन में नई शुरुआत है। मोदी की गारंटी है कि हर गरीब को पक्का घर मिलेगा,” .प्रधानमंत्री ने पूर्णिया एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण किया और पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि यह टर्मिनल रिकॉर्ड पांच महीने से भी कम समय में तैयार किया गया है। इसके साथ ही NDA सरकार ने वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया, अररिया–गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन और विक्रमशिला–कटरिया रेल लाइन का शिलान्यास भी किया।

बिहार में बिजली और सिंचाई की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भागलपुर के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्रोजेक्ट और कोसी–मेची इंट्रा-स्टेट रिवर लिंक प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया है। इससे लाखों हेक्टेयर जमीन की सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि मखाना किसानों को अब बेहतर दाम और तकनीकी सुविधा मिलेगी। “करीब पौने पाँच सौ करोड़ रुपये की योजना से मखाना सेक्टर का तेजी से विकास होगा,। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखे हमले किए। मोदी ने कहा, “जिन्होंने दशकों तक बिहार का शोषण किया, वे आज विकास की गति देखकर बेचैन हैं। ये लोग बिहार का अपमान करते हैं और घुसपैठियों को बचाने के लिए आवाज उठाते हैं। लेकिन यह मोदी की गारंटी है – घुसपैठियों को बाहर जाना ही होगा।”

महिलाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से महिलाएं लखपति दीदी और ड्रोन दीदी बन रही हैं। इस मौके पर लगभग 500 करोड़ रुपये का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड स्वयं सहायता समूहों को जारी किया गया।

त्योहार से पहले गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देते हुए पीएम मोदी ने घोषणा की कि 22 सितंबर से रोजमर्रा की ज़रूरतों की चीजों पर GST कम हो जाएगी। “इससे रसोई का खर्च घटेगा और त्योहारों में बच्चों के कपड़े-जूते खरीदना आसान होगा,” ।अपने संबोधन के अंत में मोदी ने जनता से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाए और बिहार के विकास को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कुछ प्रावधानों पर लगी अंतरिम रोक

“बिहार चुनाव : जंगलराज की परछाइयाँ फिर लौटीं”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button