Crime

मारपीट में घायल आप नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत, गोरखपुर में बवाल

गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के मैरीगोल्ड हॉस्पिटल में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंज बिहारी निषाद की मौत के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन और आप कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में अस्पताल पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित समर्थकों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी की और कर्मियों के साथ तीखी झड़प भी हुई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों और पुलिस के बीच टकराव बढ़ गया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में गोरखनाथ थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर सिटी स्कैन कराया गया।पुलिस ने हालात संभालने के लिए बल प्रयोग किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। ग्रामीणों और आप कार्यकर्ताओं के चेहरों पर आक्रोश और दुख दोनों ही साफ झलक रहा था।

बताया जा रहा है कि कुंज बिहारी निषाद रामपुर नया गांव निवासी थे। बकाया 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उन पर अभिषेक पांडेय और उसके साथियों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांसें लीं।इस मामले में पुलिस पहले ही 14 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। कुंज बिहारी निषाद आम आदमी पार्टी की ओर से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके थे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक जुझारू, समाजनिष्ठ नेता के रूप में थी।

सीएम योगी ने अटल आवासीय विद्यालयों के लिए एकीकृत निगरानी प्रणाली पोर्टल का किया शुभारंभ

भारतीय युवा अनुभव सचान ने रचा इतिहास, बने यूके यूनिवर्सिटी पोलो चैंपियनशिप जीतने वाले पहले खिलाड़ी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button