Crime

भीषण बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नवाब-हट फागुपुर इलाके में गुरुवार को एक भीषण हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 35 से ज़्यादा घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ जब तारकेश्वर से आसनसोल जा रही एक यात्री बस राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। ये सभी बिहार के निवासी थे और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पश्चिम बंगाल गये थे तथा वहां से घर वापस लौट रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है । अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।पुलिस और एम्बुलेंस के पहुँचने से पहले स्थानीय निवासियों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और आपातकालीन सेवाएँ दोनों ही घटनास्थल पर देर से पहुँचीं, जिससे घटनास्थल पर कुछ देर के लिए तनाव फैल गया और अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए।प्रारंभिक पुलिस जाँच से पता चला है कि दुर्घटना से पहले बस चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सर्विस लेन होने के बावजूद, अधिकारियों की कार्रवाई के बिना अक्सर मुख्य राजमार्ग पर ट्रक खतरनाक तरीके से खड़े रहते हैं।(वार्ता )

जीएसटी में होंगे चार की जगह दो स्लैब, सस्ती होंगी आम लोगों के इस्तेमाल की चीजें

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button