कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात खूंखार कुत्तों ने एक अर्धविक्षिप्त युवती को नोच कर मार डाला।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र के अर्जुन डुमरी गांव में गोरख पटेल की पुत्री माधुरी (30) का शव गांव के पंचायत भवन के समीप धान के खेत में पड़ा है। आवारा कुत्ते उसे नोच रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने डंडा पीटकर शव नोच रहे कुत्तों को भगाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (वार्ता)



