Varanasi

भाजपा का चला व्यापक स्वच्छता अभियान,मंत्री से लेकर आम कार्यकर्त्ता ने लगायी झाड़ू

आयुष मंत्री ने की लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में स्वच्छता . 2 अगस्त को पीएम मोदी की जनसभा की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं की सम्पन्न हुई बैठक

वाराणसी : हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त को काशी आगमन के पूर्व वाराणसी जिला व महानगर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया है , शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों, महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं मठ-मंदिरों के आसपास स्वच्छता की जा रही है। जिसमें मंत्री, जनप्रतिनीधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ चढकर भाग ले रहें है।इस क्रम में आज बुधवार को आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालु ने वाराणसी के लहुराबीर चौराहे पर स्थित आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल एवं आसपास रोड पर स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता की इस दौरान उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को स्वच्छ जल से साफ कर माल्यार्पण किया एवं उन्हें नमन किया इसके पश्चात कार्यकर्ता के संग “एक कदम स्वच्छता की ओर” देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वहाँ व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अवसर आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली एवं भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2अगस्त को काशी आममन हो रहा है। कहा कि काशी आगमन पर वे केवल लोगों से मिलते ही नही है वरन अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को हजारों करोडो की सौगात भी देते है। कहा कि काशी की सडके, काशी के फ्लाई ओवर, काशी के रेलवे स्टेशन , काशी के घाट इस बात का जीता जागता प्रमाण है। वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग द्वारा क्रुज का चलना, वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से लोगों को अपने गंतव्य तक सस्ता व आलिशान सफर विकास को दर्शाता है। इस अवसर पर पंकज चौबे, संजय मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह, संजय जायसवाल, गौरव राठी, शिवकुमार जायसवाल, इंद्रेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, लखन शर्मा, तुषार सेठ, प्रवीण पांडेय, रजत केशरी, रवि जायसवाल आदि कार्यकर्णा उपस्थित रहे।

2 अगस्त को पीएम मोदी की जनसभा की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं की सम्पन्न हुई बैठक

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पश्चात विश्व के सर्वमान्य नेता, काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 51वीं काशीयात्रा को लेकर बुधवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर व्यवस्था से जुडें कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोंधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से कितना लगाव है यह उनके 51वीं बार काशी आगमन से प्रतीत होता है। कहा कि हर बार की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र को हजारों करोंड़ की जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 2 अगस्त को सेवापुरी विधानसभा के बनौली (कालिका धाम) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा स्थल को 20 ब्लाकों में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लाक की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक ब्लॉक में एक इंचार्ज के साथ 12 कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। इस तरह प्रत्येक ब्लॉक में 13 कार्यकर्ताओं की टीम आगन्तुकों का सहयोग करेगी। कहा कि यह टीमें जनसभा शुरु होने से एक घंटा पूर्व निर्धारित ब्लाकों में अपनी अपनी टोली के साथ व्यवस्था संभालेंगी। कहा कि जनसभा की सफलता के लिए पूरी व्यवस्था को 17 विभागों में बांटा गया है । बैठक में कार्यकर्ताओ ने संख्या का वृत्त निवेदन करते हुए बताया कि जनसभा में बड़ी संख्या में चार पहिया तथा हजारों दो पहिया वाहनों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

पीएम के आगमन के पूर्व चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

2 अगस्त को पीएम मोदी के आगमन के पूर्व पार्टी पूरे जनपद में लोकसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला रही है। अभी तक जिले में 70 तथा महानगर में 60 स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।स्वच्छता अभियान को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें खुद स्वच्छता करनी चाहिए भले ही हम बड़े पदाधिकारी क्यों ना हों। क्योंकि हम सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के लिए आगे आने पर नीचे के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।

जनसभा स्थल पर पार्किंग व्यवस्था

सेवापुरी, रोहनिया, कैंट दक्षिणी और उत्तरी के कार्यकर्ता परमपुर, अकेलवा अंडरपास होते हुए जंसा होते हुए वैष्णवी लान के सामने दाहिने मुड़कर कार्यक्रम स्थल के सामने वाहन पार्क करेंगे। शिवपुर, अजगरा तथा पिंडरा के कार्यकर्ता बाबतपुर, बसनी बड़ागांव होते हुए निहाल सिंह स्टेडियम, बरौनी में अपने वाहनों की पार्किंग करेंगे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, अनिल श्रीवास्तव, राजेश राजभर, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अशोक पटेल, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, जिला मीडिया प्रभारी श्री निकेतन मिश्रा, चंद्रशेखर उपाध्याय, शैलेश पांडेय, अरविंद सिंह, सुरेंद्र पटेल, संजय राजभर, दिनेश मौर्य, एडवोकेट अशोक कुमार, विजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, शीतल सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

ऑस्ट्रिया के इंजीनियरों की टीम द्वारा किया जा रहा रोपवे का परीक्षण 

योगी सरकार के सेवामित्र पोर्टल से बदली तस्वीर, घर बैठे कामगारों को मिल रहा रोजगार

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button