Varanasi

काशी विश्वनाथ मंडल काशी की आत्मा है: डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु

वाराणसी : 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन व सेवापुरी विधानसभा में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर वाराणसी जिला व महानगर के मंडलो में बैठको का दौर जारी है।इस क्रम में वाराणसी दक्षिणी विधानसभा अन्तर्गत आने वाले काशी विश्वनाथ मंडल की बैठक भदऊ चुंगी स्थित बालाजी राय के आवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री डा दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंडल काशी की आत्मा है। राजनीति हो या सामाजिक, प्रत्येक कार्यक्रम में मंडल सबसे आगे रहता है। कहा कि 2 अगस्त को पीएम मोदी का 51वीं बार वाराणसी आगमन हो रहा है। कहा कि हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र सहित पुरे पुर्वांचल को हजारों करोड की जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात देंगे।

आयुष मंत्री ने कहा कि जनसभा स्थल पर अधिक से अधिक संख्यां में लोगों की उपस्थिति हो इसकी चिंता हम सबको करनी है। कहा कि 2 अगस्त को हम सबको पूर्वांह 9.30 बजे तक सभा स्थल पर पहुंच जाना है। कहा कि जनसभा में मातृशक्ति की उपस्थिति बडी संख्या में हो इसके लिए सम्पर्क कर सबको निमंत्रण दे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ ने संचालन महामंत्री शुभम चौरसिया ने किया इस अवसर पर बबलू सेठ, नलिन नयन मिश्र, शुभम चौरसिया, विष्णू यादव, कनकलता मिश्र, अभिजीत भारद्वाज, विजय सोनकर,गौरव राठी,रोहित पाठक, सुनील शर्मा, सुधीर त्रिपाठी,आदि उपस्थित रहे।

वीवो, टाटा, अदानी, पेप्सिको, हल्दीराम, आइकिया सहित तमाम दिग्गज कंपनियों ने यूपी में किया भारी निवेश

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button