Varanasi

रक्षाबंधन तक वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करें :संजय

वृक्षारोपण अभियान : बड़ागांव के चंगवार शिव मंदिर और पंचायत भवन पर किया वृक्षारोपण.पीपल और बरगद आदि वृक्ष लगाए गए.

वाराणसी। गंगा समग्र के बड़ागांव खंड की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय  ने कहा कि अब समय सीमित है, इसलिए रक्षाबंधन तक वृक्षारोपण अभियान के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले की वृहद बैठक से पूर्व सभी खंडों एवं नगरों में बैठकें आयोजित कर टोली गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए।

बैठक में गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने संगठन के 15 आयामों की जानकारी दी और इमो की टोलियों के अनुसार सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। भाग संयोजक चंद्र प्रकाश ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत ‘पौधा लगाओ – वृक्ष बनाओ’, ‘वृक्ष लगाओ – पर्यावरण बचाओ’, ‘अविरल गंगा – निर्मल गंगा’ जैसे नारों के बीच गांव के शिव मंदिर और पंचायत भवन परिसर में पीपल, बरगद, सहजन आदि पौधों का रोपण किया गया।

बैठक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गंगा समग्र के मीडिया आयाम प्रमुख मनोज पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह, काशी उत्तर जिला संरक्षक शशि प्रकाश मिश्र, जिला संयोजक धर्मेंद्र जी, सह-संयोजक राज नारायण पटेल एवं अंबरीश उपाध्याय, एसटीपी आयाम प्रमुख आनंद सिंह, खंड संयोजक विनीत शुक्ला, समग्र ग्राम विकास के प्रांतीय सदस्य प्रवीण श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान संजय पांडेय (चंगवार), गंगा वाहिनी के सुब्रत मिश्रा उर्फ मिंटू, गोपाल मौर्य, रमेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योजना बनाने के साथ ही उसका जमीनी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित कराती है हमारी सरकारः सीएम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button