UP Live

29 को देवरियावासियों को विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

लगभग 676.32 करोड़ की दी जाएगी सौगात, जनसभा में आमजन से स्थापित करेंगे संवाद

  • 341 परियोजनाओं का लोकार्पण व 160 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

लखनऊ/देवरिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (29 अप्रैल) को देवरिया के दौरे पर रहेंगे। वे यहां राजकीय महाविद्यालय, पड़ियापार, विकासखंड देसही में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री यहां लगभग 676 करोड़ 32 लाख की कुल 501 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 253.64 करोड़ की 341 परियोजनाओं का लोकार्पण व 422.67 करोड़ से अधिक की 160 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

जिला पंचायत की सर्वाधिक 215 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 341 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें सर्वाधिक परियोजनाएं जिला पंचायत की होंगी। जिला पंचायत की 215 परियोजनाएं (2259.03 लाख) हैं। वहीं लोक निर्माण की 29, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की 26, सिंचाई व जल संसाधन विभाग की 12 तथा नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की 10 परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

लोक निर्माण की 28 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

यहां सर्वाधिक लोकनिर्माण विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। लोकनिर्माण की 28, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व सिंचाई-जल संसाधन विभाग की 15-15, नगर पंचायत लार की 14, जिला नगरीय विकास अभिकरण की 13, आयुष- नियोजन विभाग की 11-11 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

योगी सरकार 27 जुलाई को कराएगी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा, तैयारियां तेज

उच्च गुणवत्ता के साथ समयसीमा में बनकर तैयार हो गंगा एक्सप्रेसवेः मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button