Crime

पिकअप वाहन की चपेट में आने से छह सफाईकर्मियों की मौत, पाँच घायल

गुरुग्राम : हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिणका के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से छह सफाईकर्मियों की मौत हो गई और अन्य पाँच घायल हो गए।पुलिस के अनुसार दुर्घटना इब्राहिम बास गाँव के निकट आज पूर्वाह्न 10 बजे घटी। सफाईकर्मी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे जब तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कुछ शवों के क्षत-विक्षत हो गए। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच की जाएगी।(वार्ता)

मां बेटी के बाद ननद ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button