CrimeState

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में लट्टी के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना मिलने पर जब तलाशी अभियान शुरू किया गया, तब सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त संपर्क स्थापित हुआ।आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसका जवाब दिया गया।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, गुरुवार को उधमपुर के बसंतगढ़ में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।सेना के एक सूत्र ने बताया, “संपर्क स्थापित किया गया और भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। हमारे एक बहादुर जवान को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई।” (वार्ता)

अब आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया, मिलेगी कल्पना से भी बड़ी सजा : मोदी

पूरी शक्ति से आतंक के विषैले फनों को कुचला जाएगाः सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button