UP Live

बैकुंठपुर में आर्य समाज मंदिर की रखी गई आधारशिला, केंद्रीय मंत्री ने किया हवन पूजन

महराजगंज। नगर के बैकुंठपुर में रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आर्य समाज मंदिर की आधारशिला रखी। इस अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार हवन पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आर्य समाज सदैव समाज सुधार, शिक्षा और वैदिक संस्कृति के प्रसार में अग्रणी रहा है। उन्होंने मंदिर निर्माण को समाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भी मंदिर निर्माण को नगर के लिए गौरव की बात बताया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, आर्य समाज मंदिर अध्यक्ष बुद्धदेव पटेल, सचिव ईश्वर चंद्र पटेल, राम बच्चन पटेल, राजेश पटेल एडवोकेट, अतुल पटेल, प्रमोद पटेल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महराजगंज : नहर पुलिया के नीचे मिला शव पुलिस जांच में जुटी

धरा पर उतरे भास्कर, श्रीरामलला का किया सूर्य तिलक,भए प्रगट कृपाला की चौपाइयों से गूंज उठी अयोध्या

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button