UP Live

यूपी में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 77 हजार के पार,2797 लोगों की मौत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। प्रतिदिन साढ़े चार हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी राज्य में 4991 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की संक्या 1 लाख 77 हजार 239 तक पहुंच गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 66 लोगों की जान गई है। राज्य में अब तक कोविड-19 महामारी की चपेट में आकर 2797 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 47 हजार 785 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं अभी तक 1 लाख 26 हजार 657 लोग इस बीमारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।

[tags 

lockdownकोरोना वायरसकोविड-19यूपी]

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button