UP Live

यूपी में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 5156 नए मामले, अब तक 2638 लोगों की मौत

लखनऊ । यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच प्रदेश में बुधवार को नए संक्रमितों की संख्या 5000 को पार कर गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 5156 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 67 हजार 510 तक पहुंच गई है। इसमें से 1 लाख 15 हजार 227 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी तक 2628 लोगों की इस महामारी की चपेट में आकर जान गई है। यूपी में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 49 हजार 645 है। 16 अगस्त को यह संख्या 51 हजार 537 थी। पिछले तीन दिनों में एक्टिव केस की संख्या में 2000 की कमी आई है। आज भी नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। 24 घंटे में 5620 लोग ठीक हुए हैं तो 5156 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में रिकवरी रेट भी बढ़कर अब 68.78 प्रतिशत हो गया है
[tags कोरोना वायरसयूपी,कोविड-19]

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button