Society

रोटरी शिव गंगा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी| रोटरी क्लब वाराणसी शिव गंगा द्वारा आज शनिवार, 15 अगस्त 2020 को प्रातः 9 बजे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कोरोना संकट के चलते इस वर्ष जश्ने आजादी का कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष आनन्द बर्मन के लहुराबीर आवास पर सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रथम लेडी शिखा बर्मन ने ध्वजारोहण किया। तदोपरान्त सभी ने तिरंगे झंडे को अपनी सलामी दी।इस मौके पर क्लब अध्यक्ष आनन्द बर्मन ने कहा कि इस वर्ष देश 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत के इतिहास का यह महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज ही के दिन हमें यह स्वतंत्रता तमाम भारत मां के वीर सपूतों की बदौलत प्राप्त हुई है। हमें इसे संजोकर रखने की आवश्यकता है। संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमें आजादी की याद दिलाता है, क्योंकि यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है, उन वीर सपूतों की बदौलत मिली है, जिन्होंने इस देश की खातिर सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वर्तमान समय में भारत के बढ़ते ताकत और प्रभाव से कुछ पड़ोसी देश घबरा गए हैं और भारत को कमजोर करने पर तुले हैं। कोरोना संकट इसका जीता जागता उदाहरण है, लेकिन इससे हमें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सुरक्षात्मक उपायों के साथ मुकाबला करने की जरूरत है। आइए, आज के दिन कोरोना वायरस को परास्त करने का हम सभी संकल्प लें।


इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह क्लब अध्यक्ष आनंद वर्मन, सचिव अनूप नागर, ज्ञानेश सेठ, गिरीश गुप्ता, डा. डी एम गुप्ता, अम्बरीष निगम, अवधेश वर्मा, गिरीशचंद्र, गोपाल जी सेठ, छवि कृष्ण नेवटिया, श्याम जी गुप्ता, शिखा बर्मन, शीला वर्मा, विभा नागर, सुमन सेठ, आकाश बर्मन, उत्कर्ष बर्मन आदि की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button