NationalUP Live

योगी सरकार ने डबर डेकर इलेक्ट्रिक बस के टिकट में महिलाओं को दी 50 प्रतिशत की छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को किया रवाना .बोले, प्रदूषण कम करने में सहायक होगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस.

  • पर्यावरण संरक्षण की दिशा में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत महत्वपूर्ण कदम: सीएम योगी

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आकांक्षा हाट कार्यक्रम से पहले प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बस में सफर भी किया और बस की खूबियों के बारे में जाना।

हिंदूजा ग्रुप स्थापित कर रहा इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्लांट, जल्द शुरू होगा प्रोडेक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की सेवा शुरू होने से यातायात की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इलेक्ट्रिक होने के कारण यह बस प्रदूषण कम करने में सहायक होगी। वहीं आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि यहां पर हिंदूजा ग्रुप इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्लांट भी स्थापित कर रहा है, जिसका प्रोडेक्शन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय कला और सेल्फ हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए लगातार सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसके जरिये यहां के कारीगरों को नया मंच और रोजगार के अवसर के भरपूर मौके दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ पर दी सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ पर महिला यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा में सफर करने वाली महिला यात्रियों को टिकट में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठ। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर शनिवार को सुबह की ट्रिप में हेरिटेज मार्ग पर संचालित सेवाओं में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button