UP Live

निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए उमेश प्रताप शाही

पीपीगंज,गोरखपुर।आज साहबगंज पीपीगंज सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्वाचन अधिकारी पीपीगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा और संघ के सचिव शैलेंद्र तिवारी के देख रेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उमेश प्रताप शाही अध्यक्ष और श्रीमती सावित्री देवी गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध चुने गए। जिसमे निदेशक मण्डल के लिए विश्वामित्र मद्धेशिया, हरिश्चंद्र सिंह बरहटा, डॉ जलालूद्दीन, प्रमोद यादव प्रधान, जय प्रकाश मल्ल, यह सभी लोग निर्विरोध चुने गए।

इन सभी लोगो के निर्वाचित होने पर क्षेत्र के प्रमुख सुनीता संजय सिंह, अमित सिंह मोनू,, हरीश चन्द गुप्ता,भगवती मद्धेशिया, श्रवण मद्धेशिया, कपूर चंद अग्रहरी, परशुराम निसाद , एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले सभासद, तिजू किराना, राजकुमार मद्धेशिया,, हरिराम अग्रहरि, गणेश मद्धेशिया, गणेश साइकिल स्टोर, सुरेश अग्रहरि बाबा होजरी, विजय अग्रहरी, सहित और भी लोगो ने बधाई प्रेषित की ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button