Breaking News

कोविड बीमारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 9 लाख से अधिक

लगातार चौथे दिन 30,000 प्रतिदिन से अधिक लोग ठीक हुए ,भारत में कोरोना के मामले में मृत्यु दर (सीएफआर) में गिरावट जारी है और अभी यह 2.28% है

रोगियों की शुरुआती पहचान और उन्हें आइसोलेशन में रखने के केंद्रित प्रयासों और तेजी से बड़े स्तर पर परीक्षण कराने और अस्पताल में भर्ती मरीजों के कुशल नैदानिक उपचार की वजह से कोविड बीमारी से मरने वालों की संख्या में लगातार कमी और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इस बीमारी को फैलने से रोकने की प्रभावी कार्यनीति, तेजी से बड़े स्तर पर परीक्षण और समग्र मानक देखभाल के तरीके पर आधारित मानकीकृत नैदानिक उपचार प्रोटोकॉल की वजह से मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। मृत्यु दर उत्तरोत्तर कम होती जा रही है और वर्तमान में यह 2.28% है। भारत में दुनिया के कई देशों की तुलना में मृत्यु दर काफी कम है।

आज लगातार चौथे दिन प्रति दिन 30,000 से अधिक लोगों के उपचार के बाद ठीक होने का सिलसिला जारी है और पिछले 24 घंटों में 31,991 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 9 लाख से अधिक हो गई है और वर्तमान में यह संख्या 9,17,567 है। बीमारी से ठीक होने की दर भी बढ़कर 64% हो गई है।

मृत्यु दर में गिरावट और बीमारी से ठीक होने की दर में तेजी के परिणामस्वरूप आज इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या इसके सक्रिय मामले (4,85,114) से 4,32,453 अधिक है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और घरों में आइसोलेशन में रखे गए मरीजों का गहन इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button