UP Live

आज मिले 43 कोरोना पाँजिटिव मरीज, संख्या हुई 874

देवरिया । मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सायं 5.50 बजे निर्गत कोविड-19 रिपोर्ट अनुसार आज कुल 43 पाॅजिटिव केस पाये गये । जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 874 हो गयी है। आज 43 मरीजों को स्वस्थ्य होने के उपरान्त उन्हे डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 603 मरीज ठीक होने के उपरान्त उन्हे डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 262 एक्टिव केस है, जिनका इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार अब तक कुल 14873 सेम्पल जांच हेतु संग्रहित किये गये है, जिसमें से 13983 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 11818 की रिपोर्ट निगेटिव है। आज 262 सेम्पल जांच हेतु भेजे गये है। जनपद में इस बीमारी से 9 लोगो की मृत्यु हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button