
मथौली बाजार, कुशीनगर । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मथौली बाज़ार में बाहर से आया हुआ ब्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव वह अपने स्थायी निवास मथौली बाजार फिर उसके बाद ससुराल चला गया, जिसकी कल देर रात रिपोर्ट आई उसके बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भरती कराया गया, जिस एरिया में संक्रमित व्यक्ति मिला है उस एरिया को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके घरवालों का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।



