
महाराजगंज। फरेंदा नगर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आज तहसील कार्यालय में आपातकालीन बैठक कर फरेन्दा नगर को पूरी तरह आज दिनांक 23-07-2020 समय शाम 05:00 बजे से दिनांक 28-07-2020 तक दवा की दुकान (10:00 बजे से 02:00 बजे ) तक छोड़ कर अन्य सभी दुकाने बन्द करने का लिया गया निर्णय। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अशोक मिश् ,थानाध्यक्ष मनीष सिंह,सभासद नन्दू पासवान,महेश लोहिया,प्रिंस जायसवाल,रवि श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार वर्मा सभी लोग उपस्थित रहे।



