UP Live

बलिया में आज भी मिले 77 कोरोना मरीज, स्वस्थ्य हो लौटे घर 25

बलिया में कंटेनमेंट जोन हुए 130

बलिया । जिले में बुधवार को भी 77 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि 25 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेज दिए गए। ठीक हुए मरीजों को अगले 14 दिन तक घर में ही क्वरंटाइन होने को कहा गया है। इधर बढ़ते मरीजों के बीच अब जिलें में कुल मरीजों की संख्या 852 हो गई है। इसमें एक्टिव कोरोना केस की संख्या 326 है। बुधवार को भी 25 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। जबकि अब तक जनपद में 492 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि पूर्व मंत्री घूरा राम समेत बलिया के अब तक नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बलिया में तेजी से बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन समेत क्षेत्रवासियों में हड़कंप सा मचा हुआ है। बलिया में अब तक 13648 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इनमें 10912 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1884 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। जबकि 22 जुलाई बुधवार को भी जनपद भर से 1002 लोगों का कोरोना जांच हेतु स्वैब सैंपल लिया गया। जनपद में मिले कुल कोरोना मरीजों में 63 केस दूसरे जनपद में मिले है ।
जनपद में अब तक कुल 130 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जनपद के कुल कंटेनमेंट जोन में तहसील सदर में 71, बैरिया तहसील में 11, बांसडीह तहसील में 16, सिकंदरपुर तहसील में 10, रसड़ा तहसील में 18 और बिल्थरारोड तहसील में 4 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button