UP Live

आज जनपद मे को सात नए केस मिले

महाराजगंज। आज जनपद मे को सात नए केस मिले हैं। इनमें से पांच महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र के हैं। सदर तहसीलदार व जेल के संतरी के अलावा राजीव नगर के एक निजी अस्पताल का भी एक व्यक्ति संक्रमित है। शास्त्रीनगर, पंतनगर में भी एक-एक शख्स में कोरोना का संक्रमण मिला है। इसके अलावा सिसवा के जायसवाल नगर मोहल्ला व घुघली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में रहने वाला 42 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
नगर पालिका ने जेल को सेेनेटाइज किया
जेल के बाहरी गेट पर तैनात संतरी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जेलर अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित कर्मी देवरिया का रहने वाला है। उसकी ड्यूटी जेल के गेट पर बाहर थी। संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे इलाज के लिए भेज दिया गया। नगर पालिका की मशीन से जेल के बाहरी मुख्य गेट व परिसर, कार्यालय को सैनेटाइज कराया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button