Breaking News

कोरोना से देश बेहाल, 24 घंटे में मिले 37,724 नए मामले और अब तक 28,732 की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड  37,724 कोरोना संक्रमित मिले हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 11,92,915  हो गई। इसमें  4,11,133 मामले सक्रिय हैं। इस दौरान 648 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर  28,732 हो गई है। अब तक 7,53,050  मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अब अमेरिका और ब्राजील जैसी होती जा रही है।
भारत की कम से कम आधी आबादी कोरोना के चलते इस समय विभिन्न प्रकार के लॉकडाउन में है – पिछले कुछ दिनों में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार पूर्ण, आंशिक या सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया गया है। बिहार, सिक्किम, नागालैंड जैसे राज्य पूर्ण लॉकडाउन में हैं। पश्चिम बंगाल ने हर हफ्ते दो दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है, और पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने वीकेंड में लॉकडाउन का विकल्प चुना है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button