Varanasi

कांग्रेस पार्टी में न नेता है, न नीति है और नाही देश को आगे बढ़ाने की नियत:सोमेशपति त्रिपाठी

वाराणसी : सन 2014 में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तभी से मैं भारतीय राजनीति में बदलाव को एहसास कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को मैं देख रहा था, समझ रहा था। जैसे जैसे समय बीता हमारे राष्ट्र में बड़े बदलाव दिखने शुरु हुए, आज भी वह बदलाव हो रहे हैं। जैसे विकास एक नित्य प्रगतिशील व्यवस्था हैउक्त बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्व.प.कमलापति त्रिपाठी के पौत्र सोमेशपति त्रिपाठी ने बीजेपी ज्वाइन करने के पश्चात औरंगाबाद हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही‌।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन हो चुकी है।आज कांग्रेस पार्टी में न नेता है, न नीति है और नाही देश को आगे बढ़ाने की नियत है। कहा कि वर्तमान कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में इस बात को भूल चुके हैं कि कांग्रेस शुरु से ही सनातनियों की पसंदीदा पार्टी हुआ करती थी। कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सनातन संस्कृति और परम्पराओं का निर्वहन कर रही है। कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रनीति और भाजपा संघठन की अनुशासनात्मक पद्धति ने प्रभावित किया।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण कर राम लला को स्थापित कर सनातन संस्कृति को पुष्ट किया। मेरे लिए यह एक अलौकिक घटना थी। सन 2014 के बाद आतंकी हमले लगभग बंद हो गए, आतंकी हमलों से आम नागरिकों में जो भय व्याप्त था, वो धीरे धीरे समाप्त हो गया।

कहा कि पीएम मोदी एक ऐसे सांसद हैं जो हमारे अपने परिवार के हैं। काशी का हर नागरिक उनका अपना परिवार है। हम सब के लिए उनकी मेहनत सर्व विदित है। मेरे बाबा स्व.प. कमलापति त्रिपाठी के बाद यदि काशी का विकास हुआ तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जबकि कांग्रेस समर्थित सरकारें उत्तर प्रदेश में रहीं लेकिन कोई विकास कार्य वाराणसी में नहीं हुआ। इसी प्रकार चंदौली में मेरे बाबा ने नहरों का जाल बिछा दिया। जिसके कारण चंदौली “धान का कटोरा” कहा जाने लगा। उनके बाद डा महेंद्र नाथ पाण्डे जी ने चंदौली में सड़कों का जाल बिछा दिया, मेडिकल कॉलेज और लगभग ८०००/- करोड़ के विकास कार्य किए।आज देश ऐसी स्थिति में है जब हम यह कह सकते हैं की सम्पूर्ण भारत में विकास की बयार बह रही है। हमारे प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी जी को पुनः विजयी बना, राष्ट्र को सुरक्षित, समाज को व्यवस्थित, भविष्य को सशक्त, अर्थ तंत्र को जीवंत, नागरिकों को स्वस्थ तथा भारत को गौरवशाली वैश्विक शक्ति बनाना है।

काशी के नागरिकों से आग्रह है की अपने अपने मोहल्ले, टोले से निकल कर पीएम नरेंद्र मोदी को रेकार्ड मतों से विजयी बनाएँ।2024 का चुनाव सिर्फ एक आम चुनाव नहीं है बल्कि हमारे देश के भविष्य के प्रति हमारी निष्ठा को दर्शाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मत देकर हम अपने राष्ट्र के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार स्व०प०कमलापति त्रिपाठी का पौत्र एवं उनके कनिष्ठ पुत्र स्व०प०मंगलापति त्रिपाठी का पुत्र हूँ। दादा जी के देहावसान के पश्चात कुछ समय दिल्ली में रहने के बाद अपने पिता के साथ वाराणसी स्थाई रूप से निवास करने लगा।अपने बचपन के दिनों में स्व०प०कमलापति त्रिपाठी जी के साथ रहते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजनीति को बहुत करीब से देखा। भारत की राष्ट्रीयता का सनातन संस्कृति में क्या महत्व है इस पर उनके विचाए जानने का अवसर मिला।

कहा कि 22 अप्रैल 2024 को माननीय उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मुझे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button