UP Live

भाजपा ही बनाएगी पूर्ण बहुमत से सरकार:विजय शंकर यादव

कैंपियरगंज,गोरखपुर। सोनोरा मंडल के अंतर्गत नेतवर बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा में मुख्य अतिथि विजय शंकर यादव सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड ने कहा आने वाले 1 जून को भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करके भाजपा की प्रत्याशी रवि किशन को जीत दिला कर मोदी और योगी के हाथों को मजबूत बनाना है और उन्होंने कहा भाजपा के शासनकाल में गुंडे माफिया अब गायब हो गए हैं और पूरे प्रदेश में शांति का माहौल है, आज भाजपा के शासनकाल में निशुल्क राशन के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शेषमणि त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक कंपियरगंज विधानसभा ने कहा रामराज की परिकल्पना भाजपा के ही शासनकाल में मूर्त रूप से दिख रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनारा मंडल के मंडल अध्यक्ष गणेश साहनी ने किया। नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से गणेश कुमार मद्धेशिया सदस्य लोकसभा चुनाव संचालन समिति, कमलेश वर्मा, अनूप तिवारी मंडल महामंत्री सोनारा बुजुर्ग, अजीत सिंह मंडल महामंत्री पीपीगंज, प्रेमनाथ गौड़,कॉल वास सिंह, दिलीप पांडे सुभाष चौधरी विपिन पांडे राजेश चौबे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button