
मुंबई : बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर रविवार सुबह पांच बजे दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की और अपनी मोटरसाइकिलों पर भाग गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।खबरों के मुताबिक हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेजी से आए और मुंबई उपनगर के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं।
फिलहाल यह पता नहीं चला कि सलमान खान सप्ताहांत की छुट्टी पर घर पर थे या नहीं।बांद्रा पुलिस की एक टीम और मुंबई अपराध शाखा तुरंत खान के घर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही अभिनेता के आवास की ओर जाने वाली सड़कों की घेराबंदी कर दी गई और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
#WATCH महाराष्ट्र: अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने कहा, "आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की… pic.twitter.com/5tS8L4WhwP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलिना पुलिस लैब से फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुंची और दो गोलियां बरामद कीं। पुलिस शूटरों का पता लगाने और उनके उद्देश्यों और लक्ष्यों की जांच करने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को गोलीबारी की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शामिल होने का संदेह है, क्योंकि सलमान खान को बिश्नोई गिरोह जैसे पंजाब स्थित कुछ माफिया समूहों से खतरा है।
पिछले कुछ वर्षों में उन्हें और उनके पिता सलीम खान को अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियाँ दी गई हैं, जिनमें परिवार को एक पत्र भेजना भी शामिल है।(वार्ता)
#UPDATE फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने अब तक 5 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं: मुंबई पुलिस https://t.co/7S6mh1zSdI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024



