
कैम्पियरगंज तहसील के दो लेखपाल कोरोना पाजिटिव मिलें, तहसील परिसर में मचा हड़कंप
कैम्पियरगंज , गोरखपुर। कैम्पियरगंज तहसील के दो लेखपाल आज कोरोना पाँजिटिव पाए गये। इसकी जानकारी होने पर तहसील प्रशासन हरकत में आया। दो लेखपालों के कोरोना पाँजिटिव मिलने पर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।
दोनो लेखपालों के सैम्पल जांच में भेजा गया था आज रिपोर्ट पाँजिटिव आने पर तहसील प्रशासन अन्य लेखपालों का भी जांच सैम्पल भेजा गया। तहसीलदार शशिभूषण पाठक ने बताया की तहसील परिसर सहित पांच सौ मीटर तक के क्षेत्र को कांटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। तहसील में किसी भी अधिवक्ता या वादिकारी एवं अन्य तहसील कर्मियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है।
आज ही पीपीगंज के नजदीक गदही खाल में भी एक व्यक्ति कोरोना पाँजिटिव पाया गया है।



